E Shram Card Registration : श्रम कार्ड का Regsitration अभी करें, देखे सभी जानकारी
E Shram Card Registration : देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ की जाती है। जिससे कि सभी श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन काफी सारे श्रमिक ऐसे होते है जो योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र तो होते है लेकिन किसी कारणवश वह योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे सभी श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको e Shram Card से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि। तो दोस्तों यदि आप ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Government Of India
E Shram Card Registration 2021
केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया है। E Shram Card के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा जो कि आधार से सीड किया जाएगा। जिससे मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा। पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी। श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ e Shram Card के माध्यम से उनको कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों का ई कार्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा, E Shram Portal कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा। जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच करने एवं उनका बेहतर संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी। ई-श्रम पोर्टल का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।
3.9 करोड़ श्रमिकों का खाता नहीं है आधार से लिंक
29 अक्टूबर 2021 तक ई श्रम पोर्टल पर 5.29 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों द्वारा पंजीकरण करवा लिया गया है। इन सभी पंजीकृत श्रमिकों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार 74.78% या 3.9 करोड़ श्रमिकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। इन सभी श्रमिकों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है। किसी भी सरकारी योजना के तहत लाभ या सब्सिडी प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। यदि लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो उनको खाते में सब्सिडी नहीं प्रदान की जाती है। ई श्रम पोर्टल को संभालने वाले महानिदेशालय श्रम कल्याण ने अब अलग-अलग बैंकों को यह निर्देश देने आरंभ कर दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बैंक में खाते आधार से लिंक हो। सभी श्रमिकों के खाते आधार से लिंक होते ही पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी आएगी।
e Shram Card के लिए मार्च 2022 तक 38 करोड़ से अधिक अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अपना विवरण जैसे कि उनका वर्तमान रोजगार स्थिति, कौशल प्रकार, परिवार का विवरण, पता, स्थान आदि भी दर्ज करना अनिवार्य है। ई श्रम पोर्टल के माध्यम से सभी पंजीकृत श्रमिकों का डेटाबेस सरकार तक पहुंच जाएगा। जिससे कि सरकार द्वारा श्रमिकों तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
कैसे Registration करें (Regstration लिंक)
आप इस दिए गए लिंक से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हो
SARKARIJOBIN.IN
Facebook Telegram Instagram LinkedIn